उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सांसद राहुल गांधी के प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कहा है, "हम सबने आग्रह किया था कि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ें। वह लड़तीं तो वाकई मुकाबला दिलचस्प होता।" राहुल ने कहा था, "अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो पीएम 2-3 लाख वोटों से हार जाते।"