'वारिस पंजाब दे' के चीफ के समर्थक पंजाब में बैरिकेड तोड़कर थाने में घुसे

अमृतसर (पंजाब) में 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक गुरुवार को बंदूक व तलवार लेकर अजनाला थाने के बाहर पहुंचे और बैरिकेड तोड़ते हुए थाने में घुस गए। एक सिख युवक की मौत के केस में अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ ये लोग थाने के बाहर इकट्ठा हुए थे।

Load More