वाहन चलाते बिना हाथ-पैरों वाले शख्स का वीडियो महिंद्रा ने शेयर किया, उसे नौकरी की पेशकश की

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिल्ली में स्कूटी का इंजन वाला मॉडिफाइड वाहन चलाते बिना हाथ-पैरों वाले शख्स का वीडियो ट्वीट किया। महिंद्रा ने लिखा, "मैं इस सज्जन से अचंभित हूं जिसने न केवल...अक्षमता का सामना किया बल्कि उसके पास जो कुछ भी है उसके लिए आभारी है...राम, क्या @Mahindralog_MLL उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिज़नेस असोसिएट बना सकता है?"