ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए मारुति सुज़ुकी इंडिया के साथ करार किया है। कंपनी ने कहा कि होंडा अपने ग्राहकों को उनकी पुरानी कारों को व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से स्क्रैप करने के लिए एक समाधान पेश करेगी। बकौल कंपनी, इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में होगी।