inshorts

विकलांग लोगों का मज़ाक उड़ाने के आरोप में 'लाल सिंह...' व 'शाबाश मिट्ठू' के खिलाफ शिकायत दर्ज

'डॉक्टर्स विद डिसेबिलिटी' के को-फाउंडर डॉ. सतेंद्र सिंह ने पूरे विकलांग समाज का मज़ाक उड़ाने के आरोप में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिट्ठू' के खिलाफ विकलांग व्यक्तियों के लिए आयुक्त की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। सिंह के अनुसार, उनकी शिकायत के आधार पर अदालत ने दोनों फिल्मों के मेकर्स को नोटिस जारी किया है।