विकास के लिए राजस्व खत्म हो जाता है: 'आप' की मुफ्त बिजली योजना पर अजित पवार
दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली और पानी योजना पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि लोग इन योजनाओं को पसंद करते हैं लेकिन सभी राजनीतिक दलों को दीर्घकालिक विकास के बारे में मिलकर सोचना चाहिए। बकौल पवार, मुफ्त बिजली और पानी देने से राज्य के विकास के लिए राजस्व खत्म हो जाता है।