विक्की के बारे में ज़्यादा नहीं जानती थी, मिली तो उन्होंने मेरा दिल जीत लिया: कटरीना

अभिनेत्री कटरीना कैफ ने 'कॉफी विद करण-7' के एक एपिसोड में बताया है कि विक्की कौशल के साथ उनका रिश्ता 'अप्रत्याशित' था। उन्होंने कहा, "मैं विक्की के बारे में ज़्यादा नहीं जानती थी…बस उनका नाम सुना था...लेकिन जब मैं उनसे मिली तो...उन्होंने मेरा दिल जीत लिया...वह मेरी किस्मत में थे।" विक्की और कटरीना की दिसंबर 2021 में शादी हुई थी।