विक्की कौशल ने कटरीना के साथ अपनी मां की तस्वीर की शेयर, लिखा 'मेरी दुनिया'

अभिनेता विक्की कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर पत्नी व अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है। विक्की ने पोस्ट में लिखा, ''मेरी ताकत, मेरी दुनिया।'' गौरतलब है, कटरीना ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंस्टाग्राम पर अपनी 6 बहनों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।