विक्की कौशल ने 'सरदार उधम' के लिए अपनी पीठ पर प्रोस्थेटिक घाव की तस्वीर की शेयर
अभिनेता विक्की कौशल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'सरदार उधम' के लिए अपनी पीठ पर प्रोस्थेटिक घाव की एक तस्वीर शेयर की। इसके बाद विक्की कौशल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अभिनेता विक्की ने अपने इस पोस्ट में प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट पीटर गोर्शनिन को भी टैग किया है।