अभिनेता विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के निर्देशक शशांक खेतान ने फिल्म में पहले वरुण धवन के होने पर बात की है। उन्होंने कहा, "कोई दिक्कत नहीं थी। कोविड-19 के बाद सभी करियर में बेहतर करना चाहते थे।" बकौल खेतान, स्क्रिप्ट लिखते समय विक्की ध्यान में थे लेकिन तब वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।