'विक्की डोनर' की सफलता के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था, फैसले नहीं ले पा रही थी: यामी

अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा है कि उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' (2012) की सफलता के बाद वह कुछ समझ नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा, "यह फैसला नहीं कर पा रही थी कि आगे क्या करूं। तब सोचती थी कि बिना काम के रहूं या मिल रहे अवसरों का फायदा उठाऊं।" बकौल यामी, खुद को समझने में समय लगा।