विक्रम आंखें खोल रहे हैं, जल्द हट सकता है वेंटिलेटर सपोर्ट: अभिनेता के स्वास्थ्य पर अस्पताल

पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत में सुधार हो रहा है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "विक्रम के स्वास्थ्य में धीमा लेकिन स्थिर सुधार दिख रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट हटने की संभावना है।"