inshorts

विक्रम गोखले के निधन पर कई हस्तियों ने जताया शोक; अक्षय बोले- उनसे बहुत कुछ सीखना था

अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, रवि किशन, अशोक पंडित समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताया है। अक्षय ने कहा, "'भूल भुलैया', 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में उनके साथ काम किया...उनसे बहुत कुछ सीखना था।" वहीं, मनोज ने 'भारतीय सिनेमा ने महान अभिनेता खो दिया' कहा जबकि रवि ने कहा, "मेरे पसंदीदा कलाकार...नहीं रहे।"