'विक्रम वेधा' देखी, सैफ और ऋतिक ने शानदार काम किया है: फिल्ममेकर राकेश रोशन

फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कहा है कि उन्होंने 'विक्रम वेधा' देख ली है और इसके निर्देशकों पुष्कर-गायत्री ने स्क्रिप्ट को काफी शानदार तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा, "प्लॉट को...एक नॉवेल की तरह प्रस्तुत किया गया है...अभिनेताओं ने...शानदार काम किया है।" तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं।