विचाराधीन मामले पर बोलना नहीं चाहिए: शाह के मुस्लिम आरक्षण को लेकर दिए बयानों पर एससी

कर्नाटक सरकार द्वारा 4% मुस्लिम आरक्षण हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आरक्षण हटाए जाने से जुड़े बयान दे रहे हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "जब मामला न्यायालय में है तो ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए।"