अभिनेता विजय देवरकोंडा का एक फैन एक इवेंट के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पैर छूने मंच पर पहुंच गया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक के मंच पर कूदकर चढ़ने पर विजय पीछे की ओर भागते दिख रहे हैं। विजय ने बाद में युवक के साथ फोटो खिंचवाई और सुरक्षाकर्मियों से उसे जाने देने को कहा।