वित्त, गृह, विदेश व रक्षा संबंधी संसदीय कमिटी में किसी 1 की अध्यक्षता हमें मिले: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कांग्रेस को वित्त, गृह, विदेश और रक्षा संबंधी संसदीय समितियों में से कम-से-कम एक की अध्यक्षता दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इससे पहले बिड़ला को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता कांग्रेस से वापस ली जा रही है।