फिल्ममेकर अशोक पंडित ने '2 इंडियाज़' वीडियो के लिए कॉमेडियन वीर दास की आलोचना करते हुए ‘ईटाइम्स’ से कहा, "विदेशी ज़मीन पर अपने देश को गाली देना...किसी आतंकी कृत्य से कम नहीं है।" उन्होंने कहा, "वीर दास पर आतंकी कानूनों के तहत...मुकदमा चलना चाहिए और...उन्हें जेल भेजना चाहिए।" वीर दास के खिलाफ पुलिस में कम-से-कम दो शिकायतें दर्ज हुई हैं।