विद्युत जामवाल ने बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी, वीडियो शेयर कर लिखा- पुनर्जन्म
अभिनेता विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह -8 डिग्री तापमान में बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अगर कोई (आपके अपने दिमाग सहित) आपको बताता है कि यह मुश्किल है...तो विचार आता है...यह आसान है, इसे करो।" ऐक्टर ने अपने इस अनुभव को पुनर्जन्म बताया है।