विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान वसुंधरा के साथ उनके बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह मौजूद रहे। गौरतलब है, बीजेपी ने अभी तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नेता के नाम की घोषणा नहीं की है।

Load More