उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीट का चयन बीजेपी का नेतृत्व करेगा। उनसे जब पूछा गया कि क्या ऐसा कोई काम है जो वह 5 साल में नहीं कर पाए तो उन्होंने कहा, "ऐसा कोई काम नहीं बचा है जिसके लिए पछतावा हो।"