विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह फिर बीजेपी में हुए शामिल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाडी शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। बलविंदर लाडी करीब एक महीने में दूसरी बार है जब बीजेपी में शामिल हुए हैं। श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर लाडी बीते 3-जनवरी को बीजेपी से कांग्रेस में गए थे।