उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीन मंत्रियों सहित बीजेपी के अन्य नेताओं के इस्तीफे पर राज्य के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि कुछ विधायक अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए चले गए जो राज्य में ओबीसी व दलितों को गुमराह करने में शामिल थे। बकौल सिद्धार्थ, "उन्होंने पिछले 5-वर्षों में सरकार में रहते हुए लाभ लिया।"