राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में कहा, "विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका को कभी-कभी देश के लिए एक सोच रखनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "आजकल कहा जाता है कि जेलें कम पड़ रही हैं और बननी चाहिए लेकिन हम अगर विकास की ओर जा रहे हैं तो जेलें तो कम ही होनी चाहिए।"