प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में चुनाव प्रचार करते हुए कहा, "लोकतंत्र की व्याख्या करते हुए कहा जाता है कि जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन...लेकिन हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की भावना को ही बदल दिया है।" बकौल प्रधानमंत्री, "उनका (विपक्ष) मंत्र है...परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन।"