विपक्ष की चुनावी हार की हताशा दिखाता है: चुनाव के बाद तेल की कीमतें बढ़ाने के आरोप पर गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने को चुनाव खत्म होने से जोड़ने पर कहा कि ये उनका चुनाव हारने के बाद निराशा निकालने का तरीका है। उन्होंने कहा, "ये अंतर्राष्ट्रीय स्थिति हमने नहीं बनाई, जब चुनाव खत्म हुए और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति जब बिगड़ी ये एक साथ होना राजनीति का विषय नहीं है।"