विपक्ष ने 12 सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र द्वारा बुलाई गई 5 दलों की बैठक का किया बहिष्कार

राज्यसभा से निलंबित किए गए 12 सांसदों से जुड़ी 5 पार्टियों को बैठक के लिए बुलाने के केंद्र के प्रस्ताव को विपक्ष ने खारिज कर दिया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, "हम गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे और राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करेंगे।"