शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है, "बीजेपी संसद को 'विपक्ष मुक्त' करना चाहती है।" दरअसल, राउत को ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल खड़गे, विपक्ष आज संसद में महंगाई, गुजरात के ज़हरीली शराब कांड जैसे मुद्दों को उठाएगा।