विपक्षी एकता के लिए खुद को कमज़ोर नहीं करेगी कांग्रेस: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि 2024 (लोकसभा चुनाव) के लिए विपक्षी एकता का मतलब यह नहीं कि पार्टी खुद को कमज़ोर करेगी। उन्होंने कहा, "हमारे सहयोगियों को...समझना होगा कि हम खुद को और कमज़ोर नहीं होने देंगे...मज़बूत कांग्रेस...विपक्षी एकता का महत्वपूर्ण स्तंभ है।" बकौल रमेश, 'भारत जोड़ो यात्रा' को मिल रहे समर्थन से बीजेपी 'बौखला' गई है।