बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जनता महंगाई से जूझ रही है, नौकरी नहीं है...संस्थाओं पर आरएसएस का नियंत्रण है...इस लड़ाई में सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के साथ रही है।"