चुनाव आयोग ने बताया है कि मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव की 3 लोकसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उप-चुनाव होंगे। आयोग ने बताया कि मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी 30 अक्टूबर को उप-चुनाव होंगे और सभी उप-चुनावों के नतीजे 2 नवंबर को घोषित होंगे।