पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स को विराट कोहली को घर वापस लाने का सुझाव देते हुए कहा कि उनका अगले सीज़न में ट्रांसफर कराना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, "विराट का...बचपन के कोच को प्रणाम करने वाला वीडियो देखकर मुझे लगा कि...विराट को वापस लाओ! बेकहम, रोनाल्डो, मेसी व अन्य भी...एक क्लब छोड़कर अपने करियर में आगे बढ़े।"