विराट कोहली के रन आउट से बचने पर अनुष्का शर्मा का रिऐक्शन हुआ वायरल

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की पारी की पहली गेंद पर रन आउट होने से बचने पर उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिऐक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक फैन ने कमेंट किया, "अनुष्का हम में से एक हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, "मीम मटीरियल।"