विराट कोहली व सौरव गांगुली ने अनबन की खबरों के बीच मिलाए हाथ, वायरल हुईं तस्वीरें
डीसी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली और आरसीबी के विराट कोहली ने अनबन की खबरों के बीच शनिवार को आईपीएल मैच के बाद हाथ मिलाए जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 15 अप्रैल को पिछले आरसीबी-डीसी मैच के बाद गांगुली व कोहली ने हाथ नहीं मिलाए थे और गांगुली द्वारा इग्नोर किए जाने पर कोहली उन्हें घूरते दिखे थे।