inshorts

विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत निश्चित है: लोकसभा उप-चुनाव जीतने पर निरहुआ

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का उप-चुनाव जीतने पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने ट्वीट कर आज़मगढ़ की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने लिखा, "आज़मगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है...यह जीत आपके भरोसे...कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है...आप सबने दिखा दिया है कि विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत निश्चित होता है।"