inshorts

विशाल ददलानी ने 'आज़ादी' वाली टिप्पणी पर कंगना को याद दिलाया भगत सिंह का बलिदान

संगीतकार विशाल ददलानी ने कंगना रनौत की ‘आज़ादी’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। ददलानी ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “उस महिला को याद दिला दें...जिन्होंने कहा कि हमारी आज़ादी ‘भीख’ थी…उन्होंने (भगत सिंह) हमारी आज़ादी के लिए अपनी ज़िंदगी दे दी।”