वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पीएम मोदी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर जताया खेद

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर खेद जताया है। सहनी ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री की गरिमा है और वह मेरे भी प्रधानमंत्री हैं।" उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि इस पर विवाद हो। मेरे बयान से कोई आहत हुआ हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं।"