वीडियो में मेट गाला के रेड कार्पेट पर दिखा कॉकरोच, यूज़र ने कहा- बेस्ट ड्रेस्ड

मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर चल रहे एक कॉकरोच का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड कार्पेट पर मौजूद फोटोग्राफर उसकी तस्वीर खींचते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने कॉकरोच को 'बेस्ट ड्रेस्ड' कहा जबकि एक अन्य यूज़र ने कहा, "सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?"