भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। 'आप' के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। पेशे से शिक्षिका रहीं अंजू सहवाग दिल्ली के एक वॉर्ड से कांग्रेस की पूर्व काउंसलर भी रह चुकीं हैं।