मुंबई ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज़ मर्चेंट के वकील तारक सईद ने कहा है, "वे (आर्यन-अरबाज़) जहाज़ पर 5-ग्राम चरस बेचने के लिए क्यों जाएंगे जबकि वे पूरा जहाज़ खरीद सकते हैं।" बकौल तारक, उनके मुवक्किल का केस 'सेवन करने का एक साधारण मामला' है और इसमें 'कई दिन की कस्टडी की ज़रूरत नहीं है'।