'वेट्टैयन' के सेट पर रजनीकांत से मिले अमिताभ; फोटो शेयर कर कहा- वह आज भी डाउन टू अर्थ हैं

ऐक्टर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म 'वेट्टैयन' के सेट पर मुलाकात की है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत संग तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं थाला द ग्रेट रजनी के साथ फिर से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वह वैसे ही सरल, विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं।"