वेदांता के चेयरमैन ने राजस्थान के सीएम से की मुलाकात, कहा- निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा

वेदांता के अरबपति चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शनिवार को ट्वीट कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, "हमने राजस्थान में समुदायों के समावेशी विकास पर फोकस करते हुए प्राकृतिक संसाधनों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।" उन्होंने लिखा, "मुझे यकीन है कि आपके (सीएम गहलोत) नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।"