वेश्याओं के पास जाने को लेकर चीन में ऐक्टर ली गिरफ्तार, लग्ज़री ब्रैंड ने उनसे खत्म किए करार

प्राडा व रेमी मार्टिन जैसे लग्ज़री ब्रैंड्स ने चीन में वेश्याओं के पास बार-बार जाने के आरोप में गिरफ्तार सुपरस्टार ली यीफेंग के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए हैं। 35-वर्षीय ली के चीनी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म सीना वीबो पर 60 मिलियन+ फॉलोअर्स हैं। 2021 में आई एक फिल्म में ली ने कम्युनिस्ट लीडर माओ ज़ेदोंग का किरदार निभाया था।