वेस्टर्न फिल्मों से प्रभावित है बॉलीवुड, यहां नए लोगों को मौके नहीं मिल रहे हैं: रणबीर

अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पिछले 10-20 वर्षों से भ्रम में है और पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित है। उन्होंने कहा, "हिंदी फिल्में वेस्टर्न फिल्मों और रीमेक से प्रभावित हैं। इंडस्ट्री में बहुत कम अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं और नए लोगों को मौका भी नहीं मिल रहा है। नए लोगों के आने से ही बदलाव आएगा।"