'वैनिटी फेयर' के कवर पर नज़र आईं निकोल किडमैन, फैन्स ने तस्वीर को बताया 'फोटोशॉप्ड'
'वैनिटी फेयर' मैगज़ीन ने अपने नई कवरिंग का वीडियो शेयर किया जिसमें अभिनेत्री निकोल किडमैन की तस्वीर भी शामिल है। कवर पर किडमैन काली मिनी स्कर्ट और ब्रा टॉप में दिख रही हैं जिस पर कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि तस्वीर को फोटोशॉप किया गया था। एक फैन ने लिखा, "चेहरे पर एयरब्रशिंग से वह...कोई और लग रही हैं।"