अभिनेत्री रवीना टंडन ने पति अनिल थडानी के साथ अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने वीडियो-तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "हम अपने वैवाहिक जीवन के...'वयस्कता' में आ गए हैं।" रवीना ने आगे लिखा, "आपसे (अनिल थडानी) ज्यादा मैं और कुछ नहीं मांग सकती थी...आप ही सब कुछ हैं।"