inshorts

वो 2 आए नहीं, 1 चला गया; छा गए गुरु: सिद्धू के इस्तीफे पर संबित पात्रा

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर मंगलवार को ट्वीट किया, "वो 2 आए नहीं...एक चला गया...छा गए गुरु।" वहीं, पात्रा ने कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर एक अन्य ट्वीट में लिखा, "स्टूडेंट्स के आने से पहले 'गुरु' चला गया।"