वोग इंडिया के कवर पर सब्यसाची की ज्वेलरी पहने नज़र आईं ब्रिटिश सुपरमॉडल नेयोमी कैम्पबेल

ब्रिटिश सुपरमॉडल नेयोमी कैम्पबेल वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज पर पहली बार फीचर हुई हैं जिसमें वह डिज़ाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी पहने दिख रही हैं। वोग इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट में लिखा, "आइकॉनिक, एक ओरिजिनल सुपरमॉडल के लिए एक शब्द की परिभाषा।" नेयोमी अपने करियर में 66 विभिन्न वोग कवर्स पर नज़र आ चुकी हैं।