वज़न घटाने वाली यूएस की इन्फ्लुएंसर के अंगों ने काम करना किया बंद, अस्पताल में की गई भर्ती
वज़न घटाने वाली अमेरिकी इन्फ्लुएंसर लेक्सी रीड (31) के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनके पति ने कहा, "कुछ हफ्तों पहले लेक्सी की तबीयत बिगड़ने लगी थी...अस्पताल में...उन्हें चिकित्सकीय रूप से कोमा में भेजा गया और वेंटिलेटर पर रखा गया है।" करीब 141 किलोग्राम वज़न घटाने वाली लेक्सी 2016 से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।