शो में गाली-गलौज और अश्लील बयानों के मामले में पुलिस के सामने पेश हुई 'कलेशी औरत' अपूर्वा

मुंबई पुलिस ने 'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' शो में गाली-गलौज और अश्लील बयानों के मामले में 'कलेशी औरत' के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का बयान दर्ज किया है। इस मामले में अपूर्वा के अलावा समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकलती अपूर्वा का वीडियो सामने आया है।